PATNA : डेयरी, पॉल्ट्री व मांस उत्पादन बढ़ाने में सहयोगी बनेगा बिल एंड मिलिन्डा गेट्स फाउंडेशन

PATNA : अंतरराष्ट्रीय लाइव स्टॉक रिसर्च संस्थान के सहयोग से बिहार में डेयरी,पॉल्ट्री और मांस उत्पादन बढ़ेगा.बिहार सरकार के आग्रह पर बिल एंड मिलिन्डा गेट्स फाउंडेशन इस दिशा में पहल की है.अमेरिका के 10 दिवसीय दौरे पर गये बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि फाउण्डेशन अन्तर्राष्ट्रीय लाइवस्टोक रिसर्च संस्थान के सहयोग से बिहार लाइव स्टाक मास्टर प्लान तैयार कर रहा है जिससे बिहार के तीसरे कृषि रोड मैप (2017-22) के डेयरी उत्पादन डेढ़ गुणा, पॉल्ट्री उत्पादन दस गुना तथा मांस उत्पादन दोगुना के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा. मोदी और पाण्डेय ने बताया कि बिल एवं मिलिन्डा गेट्स फाउण्डेशन ने बिहार में पिछले आठ वर्षों से महिला एवं शिशु स्वास्थ्य तथा महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में किए गए कार्यो की प्रशंसा की है.सरकार व फाउंडेशन मिल कर 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों के लिए काम करेंगे. ज्ञातव्य हो कि फाउण्डेशन अभी तक बिहार में 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर चुका है.

फाउंडेशन के सहयोग से अब तक 256 महिला पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता जो ‘पशु सखी’ के नाम से जानी जाती हैं.वे बकरी पालक परिवारों में जाकर मामूली शुल्क पर बकरी का टीकाकरण करती हैं. कृमि नाशक दवा देती हैं और बंध्याकरण में मदद करती हैं.जिससे एक-एक पशु सखी को 700 से 4200 रुपये तक की मासिक आमदनी हो रही है. महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए फाउंडेशन की पहल पर राज्य के 14 प्रखंडों में 6500 महिलाओं की 8 किसान उत्पादक कंपनी (Farmer Producer Company) का गठन किया गया है जो मक्का, आलू , सब्जी का व्यापार कर रही हैं. इन कम्पनियों ने 2015 से 2017 के बीच 24 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.