मुजफ्फरपुर। बीते वर्ष वार्ड 28 में नगर निगम द्वारा खबड़ा रोड में सड़क एवं नाला का निर्माण कराया गया था। इस पर सवा करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन सड़क एक साल भी नहीं चल सकी।

सड़क पूरी तरह से ज’र्जर हो चुका है। कल्वर्ट का स्लैब टू’ट गया है जिससे आए दिन दु’र्घटना होते रहती है।
यह शि’कायत वार्ड 28 के पार्षद एवं सशक्त स्थायी समिति सदस्य राजीव कुमार पंकू ने नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय से किया है।
पार्षद का कहना है कि सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी की गई है। सड़क एक साल भी ठीक से नहीं चली और ज’र्जर हो गई है।
उन्होंने नगर आयुक्त से निर्माण कार्य की बरती गई अ’नियमितता की जांच कराने की मांग की है।



