पटना हाईकोर्ट में स्‍टेनोग्राफर के लिए निकली बहाली, ऐसे करे आवेदन

पटना हाईकोर्ट ने स्‍टेनोग्राफर और कम्प्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के 159 पदों पर भर्ती निकाली है।

फिलहाल भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।

शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक स्टेनोग्राफर ग्रुप सी के 129 और कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट ग्रुप सी के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।


18 वर्ष से 37 वर्ष। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


योग्यता : स्टेनोग्राफर – 12वीं पास।
कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट – ग्रेजुएशन

दोनों पदों के लिए वेतनमान : लेवल-4, 25500-81100 रुपये

आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट की वेबसाइट patnahighcourt.gov.in के रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.