मुजफ्फरपुर : बेटियों की सफलता वाले स्कूल होंगे सम्मानित, जानिये कौन हैं स्कूल?

मुजफ्फरपुर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिले में पांचवीं से 11वीं तक में शत प्रतिशत छात्राओं की सफलता वाले स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा।

जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से शिक्षा विभाग से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी गई है। कहा गया है कि इस अभियान के तहत जिन स्कूलों में शत प्रतिशत छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है साथ ही स्कूल का लक्ष्य पूरा हो गया है।

ऐसे स्कूलों को चयनित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। 10वीं कक्षा में जिले में ऐसे 10 स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में 2021 में हुई परीक्षा में शत प्रतिशत छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है।

मैट्रिक परीक्षा 2021 में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त करने वाले स्कूल का नाम, प्रभात तारा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुशहरी, महिला शिल्पकला भवन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुशहरी, राजकीयकृत अमीरी उच्च माध्यमिक विद्यालय कांटा, गायघाट,

राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोतीपुर, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रतवाड़ा, औराई, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय नंदना, मीनापुर।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.