मुजफ्फरपुर : रिसर्च को बढ़ावा देकर ही आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना : प्रो. ओमप्रकाश राय

मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज कॉलेज सभागार में जूलाजी, बाटनी और माइक्रोबायोलाजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लाइफ साइंस : स्कोप एंड अपर्चुनिटी विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश राय एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन व छात्राओं के सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश राय ने कहा कि विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देकर ही आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा सकता है। विज्ञान में रिसर्च का मुख्य उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री, कृषि और रक्षा उपकरणों में आयात कम करना होना चाहिए।

मुख्य अतिथि डा.दीपक पाटिल ने कहा कि लाइफ साइंस समग्र प्राकृतिक विज्ञान है। इसके अंतर्गत जीव जंतुओं के जीवन के बारे में अध्ययन किया जाता है।

लाइफ साइंस का अध्ययन जीवन की गुणवत्ता और कई स्तर पर सुधार में सहायता प्रदान करता है। स्वास्थ्य, कृषि, चिकित्सा, दवा और खाद्य विज्ञान का अध्ययन इस विज्ञान के तहत वैज्ञानिक प्रयोग के नए आयामों को खोलता है।

विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के प्राध्यापक डा.शशिकांत राय ने कहा कि विज्ञान की कई शाखाएं जो जीवन के विकास के सामान्य, ऐतिहासिक, कार्यात्मक और रासायनिक आधार को प्रकट करती हैं।

उनमें इलेक्ट्रान, माइक्रोस्कोपी, पेलियो बायोलाजी और आणविक जीव विज्ञान शामिल है। सेमिनार को बाटनी विभागाध्यक्ष प्रो.पीयूष वर्मा, डा.विजय कुमार, डा.धीरज कुमार, ने भी संबोधित किया। संचालन जूलाजी विभागाध्यक्ष प्रो.फैयाज अहमद और धन्यवाद ज्ञापन विभाग के अतिथि प्राध्यापक डा.बिपिन कुमार ने किया।

मौके पर डा.रीमा श्रीवास्तव, डा.अनिता कुमारी, डा.नवीन कुमार, डा.कुमार बलवंत, डा.प्रदीप कुमार, डा.गुंजन, डा.नीरज कुमार, डा.मयंक मौसम, डा.इम्तियाज समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.