ARA : बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी

आरा. बिहार को भोजपुर जिले में मंगलवार दोपहर बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उदवंत नगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव की है। मृतक का नाम लखीचंद यादव है और वह प्रॉपर्टी डीलिंग और ट्रांसपोर्टिंग का काम करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को पिस्टल समेत दबोच लिया है।
व्यवसायी का हत्या से सनसनी
व्यवसायी घर के दरवाजे के पास बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और लखीचंद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थनीय लोगों की मदद से व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

छेड़खानी की घटना का विरोध करने पर मारी गोली
परिजनों के मुताबिक छेड़खानी की घटना को लेकर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले व्यवसायी के घर रहने वाली एक लड़की से दो युवक छेड़खानी कर रहे थे। व्यवसायी ने इस बात का विरोध किया तो युवकों ने देख लेने की धमकी दी थी।
दो आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सूजीत कुमार और मनु कुमार बताया जा रहा है। पुलिस इस वारदात को प्रॉपर्टी विवाद से भी जोड़कर देख रही है। अब तक परिजनों की तरफ से एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.