दो साल से निलंबित अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने मार्च में इस दिन से होगी शुरू, जानें

करीब दो साल तक निलंबित रहने के बाद नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 27 मार्च से फिर से शुरू होंगी। इस दौरान विदेशी आगमन और प्रस्थान के लिए भारतीय हवाई अड्डों पर प्रभावी सभी अधिकारी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करेंगे।

jewar airport know how many airports in uttar pradesh flights from where to  where complete details - Jewar Airport: यूपी में बिछ रहा नेशनल और इंटरनेशनल  एयरपोर्ट का जाल, जानिए कहां से

भारत सरकार ने जानकारी देते हुए कहा, “दुनिया भर में बढ़े हुए टीकाकरण कवरेज को मान्यता देने के बाद और हितधारकों के परामर्श से, भारत सरकार ने 27.03.2022 से भारत के लिए शेड्यूल कॉमर्शियल इंटरनेशनल यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने कहा, “भारत के लिए/भारत से शेड्यूल कॉमर्शियल इंटरनेशनल यात्री उड़ानों का निलंबन, इस प्रकार, 26.03.2022 को केवल 2359 बजे IST तक बढ़ाया गया है और इस प्रकार एयर बबल व्यवस्था को केवल इस सीमा तक बढ़ाया जाएगा।”

कोविड-19 मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा दो साल के अंतराल के बाद निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 28 फरवरी तक लागू है।

बता दें कि भारत ने नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 23 मार्च, 2020 से COVID संकट के कारण बैन लगा दिया था। हालांकि इस बीच ‘एयर बबल’ जैसी विशेष व्यवस्था के तहत उड़ानों का संचालन हो रहा था। जुलाई 2020 से एयर बबल व्यवस्था के तहत भारत और लगभग 40 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 14 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए थे, और अनिवार्य सात-दिन के होम क्वारंटाइन और आठवें दिन आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरने की आवश्यकता को समाप्त कर दिया था। साथ ही, ‘जोखिम में’ श्रेणी में सूचीबद्ध देशों को हटा दिया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading