मुजफ्फरपुर: स्टेशन रोड में मंगलवार को सड़क किनारे दुकान लगाने के विरोध में दुकानदार अर्जुन ने सड़क जाम कर सड़क के बीचोंबीच वह लेट गया। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे सड़क पर से उठाकर हटया तो उसने ईंट से अपने सिर पर मारकर खुदकुशी करने का कोशिश की। किसी तरह से उसे रोका गया। फिर उसने दीवार पर सिर पटकना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे डांट कर वहां से हटाया। इस दौरान उसने पुलिस से नोकझोंक भी की। क्यूआरटी प्रभारी आरपी गुप्ता दलबल के साथ पहुंचे और जाम समाप्त कराया।