मुजफ्फरपुर : शहर के सभी इंट्री प्वाइंटों पर बढ़ी सु’रक्षा, बच नहीं पाएंगे ब’दमाश

मुजफ्फरपुर। शहरी क्षेत्र में अ’पराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की तरफ से सु’रक्षा बढ़ा दी गई है। शहर के सभी इंट्री प्वाइंटों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ी हुई है। आने-जाने वाले सभी लोगों की त’लाशी ली गई।

हालांकि इस दौरान किसी की गि’रफ्तारी नहीं हो सकी। दूसरी ओर होली को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ है। इसको देखते हुए भीड़ वाले इलाके में भी पैदल पुलिसकर्मी गश्ती कर रहे थे।

बताया गया कि एसएसपी के आ’देश पर शहर के सभी इंट्री प्वाइंटों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ काफी संख्या में जवानों की तै’नाती की गई थी। इस दौरान हाई स्पीड बाइक सवारों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी।

क्योंकि बा’इकर्स ब’दमाशों द्वारा लगातार छि’नतई व झपट्टा मा’रने की घ’टनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसको देखते हुए रोकथाम के लिए इंट्री प्वाइंटों पर पुलिस सक्रिय रही।

नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने भी शहर के कई इलाकों में घूमकर इसका जायजा लिया। औचक जांच में पुलिसकर्मी तैनात मिले। तैनात पुलिसकर्मियों को उन्हें स’ख्ती से का’र्रवाई का निर्देश दिया। डीएसपी नगर ने कहा कि अ’पराध नियंत्रण के मद्देनजर यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading