पटना। पश्चिम बंगाल के सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस के विधायक मनोरंजन व्यापारी ने बिहार और बिहारियों को लेकर आ’पत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा है- एक बिहारी सौ बीमारी। बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मनोरंजन व्यापारी के इस बयान का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

टीएमसी विधायक का वीडियो सामने आने के बाद अब बिहार में सियासत तेज हो गई है। बिहार में सभी दलों के नेताओं ने इस बयान की निं’दा की है। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव ने कहा है कि बिहार के लोग गरीब हो सकते हैं लेकिन परिश्रमी हैं। बंगाल को बनाने में हमारी अहम भूमिका रही है। टीएमसी विधायक का बयान उनकी ओछी मा’नसिकता को दर्शाता है।
राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि उन्होंने बयान सुना नहीं है, लेकिन अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो यह गलत है। यह निं’दनीय है। बिहार नहीं रहे तो देश में कामगार नहीं मिलेंगे। माले विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि बिहारी होने पर गर्व है। बिहारियों के खि’लाफ गलत बोलने वाले विधायक पर का’र्रवाई होनी चाहिए।
कांग्रेस विधायक प्रतिभा दास ने कहा कि बिहार के बिना काम नहीं चलता। ऐसा बयान मानसिक दिवालियापन की नि’शानी है। बिहार सरकार में मंत्री जमां खान ने भी कहा कि ऐसे लोगों को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए। बिहार के नौजवान जहां भी रहे हैं नंबर वन रहे हैं।
शुभेंदु अधिकारी ने वीडियो ट्वीट कर मनोरंजन व्यापारी का बयान शेयर किया है जिसमें वे कह रहे हैं, एक बिहारी सौ बीमारी। बीमारी नहीं चाहिए। बंगाल को बीमार मुक्त करिये। शुभेंदु अधिकारी ने वीडियो शेयर कर बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कसते हुए सवाल किया है। उन्होंने पूछा है कि वे अपने नए राजनैतिक सहकर्मी के इन वाहियात बयानों पर क्या बयान देंगे जब वे आसनसोल में चुनावी प्रचार के लिए जाएंगे।
