पटना : बिहार में स्थापित होगा पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क : शहनवाज हुसैन

पटना। बिहार के पश्चिम चंपारण में 1719 एकड़ भूमि पर पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना होगी। इस पार्क में राज्य सरकार का 51 प्रतिशत और केंद्र सरकार का 49 प्रतिशत इक्विटी होगा। यह योजना प्रदेश को देश-दुनिया में वस्त्र उद्योग प्रक्षेत्र में व्यापक पहचान दिलाएगा, बल्कि रोजगार सृजन और निवेश को भी बढ़ावा देगा।

उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार विधानसभा में इसकी घोषणा की। उन्होंने विभाग के बजट पर हुई चर्चा के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का बड़े मुखर अंदाज में करारा जवाब दिया तो वहीं विभाग की उपलब्धियां भी गिनाईं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सात पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए मंजूरी दी है।

इस योजना में सरकार पांच साल की अवधि में 4,445 करोड़ रुपये खर्च करेगी। योजना के तहत बुनियादी ढांचे के विकास के लिए केंद्र सरकार दो चरणों में परियोजना लागत का 30 प्रतिशत विकास पंजी सहायता देगी।

प्रत्येक ग्रीन फील्ड पार्क के लिए अधिकतम 500 करोड़ रुपये और प्रत्येक ब्राउन फील्ड पार्क के लिए अधिकतम 200 करोड़ रुपये देने हैं। मंत्री ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व और निर्देशन में दो दिनों के भीतर पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क के लिए 1 हजार 719 एकड़ जमीन चिह्नित की गई और बेहद कम समय में पूरी तैयारी कर वस्त्र मंत्रालय को प्रारंभिक परियोजना प्रस्ताव सौंप दिया गया।

इससे पहले विधानसभा की दूसरी पाली में उन्होंने विभाग का 1643 करोड़ 74 लाख 16 हजार रुपये का अनुदान मांग का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में देश में सबसे अधिक निवेश प्रस्ताव हासिल करने वाला राज्य बिहार था और ताजा अपडेट तक बिहार को 39 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। बिहार में उद्योगों के विकास के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस और इज ऑफ डूईंग बिजनेस में बेहतरी के लिए जो भी करना है, वो किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading