डा’यन ब’ताकर फें’का ते’जाब : तीन कट्‌ठा जमीन और मकान ह’ड़पने के लिए रची गई पूरी सा’जिश

गया में होलिका दहन के दिन मोचारिम गांव में बुजुर्ग महिला को डा’यन बताकर उस पर तेजाब से हमला किया गया था। ऐसे में अब इस घ’टना के पीछे की पूरी कहानी सामने आई। बीते आठ सालों से महिला के रिश्तेदार और गांव के लड़के लगातार प्र’ताड़ित कर रहे हैं। इसके कारण बुजुर्ग महिला का बेटा पहले ही गांव छोड़ चुका था।

Edit attack victim narrated her ordeal | 'तीन कट्‌ठा जमीन और मकान हड़पने के  लिए रची पूरी साजिश, डायन बताकर मुझपर फेंका तेजाब' - Dainik Bhaskar

महिला के नाम से गांव में ही तीन कट्‌ठा जमीन है। जमीन पर आरोपी कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर 17 मार्च को ग्रामीणों ने महिला सहोदरी देवी को डायन बताया कर उसके ऊपर गरम पानी में तेजाब मिला कर फेंका गया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। दिन रात जलन से कराहने लगी।

पूरी घ’टना को लेकर सहोदरी देवी (65 वर्ष) ने बताया कि उसका पति नहीं है। उसकी तीन संतान हैं। दो बेटी और एक बेटा। दो बेटी में से एक बेटी शादी हो चुकी है। वह अपनी ससुराल में रह रही है। छोटी बेटी का घर अभी नहीं बसा है। बेटे की शादी की, लेकिन गांव व गोतिया वालों की हरकत से तंग आकर दोनों गांव छोड़ गए। सहोदरी का कहना है आठ वर्ष से गोतिया भाई तीन कट्‌ठा जमीन व मकान हड़पने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे। पूर्व में उन लोगों ने मेरे घर को जलाने की कोशिश की लेकिन पुलिस वालों ने बचा लिया। इसके बाद उन लोगों ने गांव के बदमाश लड़कों को लगा दिया। रात हो दिन गोतिया भाई बदमाश लड़कों के साथ घर में घुसने लगे।

विरोध किया तो मार पीट करने लगे। गंदी-गंदी गालियां दी। यह भी आई गई बात हो गई। इसी बीच मेरा गोतिया नवल किशोर के लड़का की तीन माह पूर्व मौ’त हो गई। इसके बाद से तो वे लोग हमें डायन कहने लगे। डा’यन कह कर प्र’ताड़ित करने लगे। इस पर भी उन लोगों का मन शांत नहीं हुआ तो होलिका द’हन के दिन जब हम काम कर रहे थे तो नवल व उसके घर के लोगों ने छत के ऊपर से हमारे ऊपर ग’रम पानी में ते’जाब मिला कर फेंक दिया।

इससे मेरी जिंदगी अब नरक के समान हो गई है। इधर, संबंधित मामले में आरोपियों की गि’रफ्तारी नहीं हो सकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है। आरोपी गांव से फरार हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading