मुजफ्फरपुर। आरटीआइ में सूचना नहीं देने पर राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार सिन्हा ने का’र्रवाई की है। जारी आदेश में उन्होंने लोक सूचना पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी कार्यालय पर 25 हजार रुपये जु’र्माना लगाया है। इसके अलावा अपर समाहर्ता को एक माह के अंदर आवेदक को सूचना उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

मालूम हो कि औराई के राजखंड निवासी भूतपूर्व सैनिक सुनील कुमार ने रामनगरा प्राथमिक विद्यालय के एक अ’वैध शिक्षक से जुड़े मामले पर तीन वर्ष पूर्व सूचना मांगी थी।
निर्धारित समय पर सूचना नहीं मिलने पर पूर्व सैनिक ने प्रथम अपीलीय प्राधिकार के रूप में लोक सूचना पदाधिकारी, जिलाधिकारी कार्यालय में अपील की। यहां भी सूचना नहीं मिलने पर राज्य सूचना आयोग में अपील की गई।

आयोग ने नवंबर 2021 में आदेश जारी कर सूचना देने को कहा। इसपर अमल नहीं होने के बाद 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जारी आदेश में कहा गया है कि लोक सूचना पदाधिकारी ने जान बूझकर सूचना उपलब्ध नहीं कराई है।
स्पष्टीकरण का भी जवाब नहीं दिया गया। इससे यह माना गया कि संबंधित पदाधिकारी को इस बारे में कुछ नहीं कहना। राज्य सूचना आयुक्त ने जु’र्माना के साथ एक माह में सूचना नहीं देने पर शिकायतवाद दायर करने का आदेश दिया है।
