पत्नी की ह’त्या के बाद टूथपेस्ट बॉक्स पर सु’साइड नोट : ग’मछे से पत्नी का ग’ला घों’टने के बाद….जानें

बिहार के एक युवक ने अ’वैध सं’बंध के चलते अपनी पत्नी की गमछे से गला घों’टकर ह’त्या कर दी। वारदात के बाद वो ड’र के मारे कैमूर से यूपी भाग निकला। लेकिन इसके बाद उसने भी ट्रेन के सामने कू’दकर अपनी जान दे दी। पुलिस को उसकी जेब से एक सु’साइड नोट मिला है। जिसे उसने एक टूथपेस्ट के बॉक्स पर लिखा है। यु’वक ने लिखा कि आप ही मेरी तस्वीर दुनिया को भजेंगे। म’रने के बाद सबसे पहले मुझे आप ही देखेंगे। आप मेरे भगवान होंगे।

सूचना मिलने ेक बाद गांव के लोग घर के आसपास जुट गए।

युवक की नाम जयहिंद राम है। वो बक्सर के नुआंव थाने के महरथा गांव का रहने वाला है। UP के दिलदार नगर में ट्रेन के आगे कूदकर उसने अपनी जान दे दी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श’व को क’ब्जे में लेकर त’लाशी ली तो युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें युवक ने लिखा था, ‘जो भी हारता है अपने आप से हारता है।

‘ नोट में भाई और साले का नंबर भी लिखा था। पुलिस ने भाई के नंबर पर संपर्क कर घ’टना की जानकारी दी। दोपहर बाद परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि युवक ने रात में किसी ट्रे’न से कू’दकर आ’त्महत्या कर ली। सिर में चोट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी कोचस पुलिस को भी दी गई है।

बीते 20 मार्च को जयहिंद ने अपनी पत्नी का ग’ला द’बाकर हत्या कर दी थी। मृ’तका पिंकी देवी रोहतास जिले के कोचस ने अपनी नानी के घर इलाज के लिए गई थी। वहीं उसका पति भी 4 दिन पहले ही आया था। पिंकी के पिता ने आरोप लागते हुए बताया था कि दोनों के बीच सोमवार को ही झ’गड़ा हुआ जिससे गु’स्से में आकर उसने गमछे से पिंकी देवी का गला घोंट दिया। ह’त्या करने के बाद उस वह तुरंत मौके से फ’रार हो गया। मृ’तक महिला के पिता विनोद राम ने कोचस थाने में इसके खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी।

साल 2016 में बक्सर जिले के हंकारपुर निवासी विनोद राम ने अपनी बेटी पिंकी देवी की शादी धूमधाम के साथ कैमूर जिले के महरथा गांव के रहने वाले जयहिंद राम पिता -श्याम नारायण राम के साथ किया था। तभी से जय हिंद राम अक्सर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। ग्रामीणों के सहयोग से कई बार सामाजिक स्तर पर समझौता भी किया गया था। बावजूद इसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। वहीं तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण 20 दिन पहले पिंकी अपने ननिहाल जाकर अपना इलाज करा रही थी। जहां कुछ दिन बाद उसका पति भी पहुंच गया और पत्नी की ह’त्या कर फ’रार हो गया था।

वहीं कुछ लोगों ने बताया कि वह अक्सर पागल की तरह हरकत करता था। अपनी पत्नी के साथ-साथ अपने मां को भी पीटता था। कई बार उसने ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की थी। अन्य लोगों ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था। अपनी पत्नी को किसी के साथ देख लिया था। इसी कारण से वह उसे को मारता-पीटता था। ग्रामीणों की माने तो कुछ दिनों से वह काफी तनाव में रहता था। इसी गिरफ्त में आकर उसने दिमागी तनाव में आकर इस तरह की घ’टना को अं’जाम दिया है।

रेल थाना निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि घटना बुधवार की सुबह की है। 30 वर्षीय जयहिंद राम का श’व बाईपास रोड रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर डाउन रेल पटरी किनारे मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जेब से मिले सुसाइड नोट से यह लगता है कि इसने किसी ट्रेन के आगे कूद आ’त्महत्या कर ली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading