मुजफ्फरपुर : लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में नहीं बहाल हुई बेडरोल की सुविधा, जानें…

मुजफ्फरपुर। सोनपुर रेल मंडल से चलने वाली दूरगामी ट्रेनों में बेडरोल की सुविधानहीं बहाल की जा सकी है। लेकिन खिड़की एवं अन्य बर्थ पर पर्दा लगाया जा रहा है। वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क एक्सप्रेस ट्रेन के एसी फर्स्ट के बीच कंपार्ट में पर्दा नहीं लगाया जा सका है।

जिसके कारण यात्री असहज महसूस कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर से दिल्ली सहित अन्य शहरों के लिए खुलने वाली ट्रेनों में कब तक बेडरोल की सुविधा बहाल की जाएगी। इसकी जानकारी किसी रेल अधिकारी के पास नहीं है।

ट्रेनों में कब से बेडरोल की सुविधा दी जाएगी इससे भी रेल अधिकारी अनभिज्ञ हैं, जबकि रेलवे बोर्ड द्वारा बेडरोल की सुविधा बहाल करने के लिए 10 मार्च को ही आदेश जारी कर दिया गया। 17 दिन बीत जाने के बाद भी मुजफ्फरपुर यात्री सेवा से जुड़े रेल अधिकारी इस बात से अनजान हैं।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कोविड के कारण दो साल तक बेडरोल की सुविधा बंद थी। धीरे-धीरे सभी दूरगामी ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा बहाल की जा रही है। वहीं दूसरे जोन की ट्रेन आम्रपाली एक्सप्रेस में बेडरोल की सुविधा बहाल की जा चुकी है।

दूरगामी ट्रेनों में डीएस-टू के रिजर्वेशन सीट की बुकिंग जुलाई के अंत तक पूरी तरह हट जाएगी। इस बीच 22 मार्च से सभी ट्रेनों के जनरल बोगी में साधारण टिकट कटना शुरू हो गया है। साधारण टिकट कटने से रेलवे की आमदनी भी बढ़ गई। प्रतिदिन आठ से दस हजार रुपये की आय साधारण टिकट से हो रही। इसके पहले यूटीएस काउंटर से केवल पैसेंजर ट्रेन और प्लेटफार्म टिकट कट रहा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.