MLC प्रत्याशी के काफिले पर ता’बड़तोड़ फा’यरिंग, एक की मौ’त दो अन्य की हा’लत ना’जुक

बिहार के सीवान में अपराध की बड़ी घ’टना हुई है। यहां निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर ता’बड़तोड़ फा’यरिंग की गई। अ’पराधियों ने रईस खान के काफिले पर कई राउंड गोलियां चलाई। घ’टना उस वक्त की है जब सोमवार को विधान परिषद चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद वो सीवान से सिसवन अपने घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनके का’फिले पर ह’मला हुआ।

Convoy of MLC candidate Rais Khan attacked with AK 47 in Bihar, One dead, Four critical, Angry mob come on road - बिहार में एमएलसी उम्मीदवार रईस खान के काफिले पर एके

इस हमले में दो लोगों को गोली लगी है, वहीं काफिले के पीछे से इन्हीं के गांव का युवक जो बोलरो से घर लौट रहा था अपराधियों ने समर्थक का गाड़ी समझकर उस पर भी गोली चला दी जिससे युवक की मौत हो गई। गोलीबारी की घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महूअल गांव के समीप की है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची जहां से पुलिस को गोली के कई खोखे भी मिले हैं।

फिलहाल घायलों का इलाज सीवान के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर का निवासी विनोद यादव बताया जा रहा है, वहीं घायलों में बबलू खान और भूलन मिया हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

घटना के बाद सीवान एसपी शैलेश सिन्हा ने निजी अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। पुलिस घटनास्थल पर भी पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है।

सीवान के एसपी ने इस मामले में कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है साथ ही हमला करने वालों का भी पता लगाने में जुटी है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.