जम्मू कश्मीर में बिहारियों पर ह’मला, एक्शन में नीतीश सरकार….

जम्मू-कश्मीर में आ’तंकियों द्वारा बिहार के मजदूरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पिछले 3 महीने में यह दूसरी घटना है जब बिहार के मजदूरों को आतंकवादियों के द्वारा निशाना बनाया गया है। कश्मीर की इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए उचित का’र्रवाई की बात कही है।

आ’तंकवादियों द्वारा दो पिता-पुत्र मजदूरों को अपनी गो’ली का नि’शाना बनाया गया। पुलवामा जिले के लाजुरा में यह दोनों मजदूर रहते थे। दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक पर हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 2 जवान घा’यल हो गए इसमें एक की मौ’त हो गई।

सीआरपीएफ के शहीद जवान विशाल मुंगेर के रहने वाले हैं। कश्मीर में घटी इन दोनों घटनाओं पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पहले जो दो लोग घा’यल हुए हैं उनकी देखभाल की जा रही है। रात में एक और घटना हुई जिसमें बिहार के एक व्यक्ति की ह’त्या की गई है, इसकी जानकारी मुझे सुबह में मिली है। घ’टना की पूरी जानकारी ली गई है और डेड बॉडी लाने के लिए भी निर्देश दे दिया गया है। सीएम ने कहा कि यह दु’खद घ’टना है। परिवार को जो भी सहायता हम लोग दे सकेंगे वह जरूर दिया जाएगा। बिहार के लोग पूरे देश में हर जगह काम करते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि कश्मीर में दो लोगों के घा’यल होने की सूचना मिली थी जिसके बाद उनके समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया था। सोमवार की रात की घटना के बाद तत्काल हर जगह बातचीत की गई है। जम्मू कश्मीर में बिहार के लोगों को निशाना बनाए जाने के मामले में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार के लोग पूरे देश में फैले हुए हैं। हर जगह लोग अपनी सेवा दे रहे हैं। जम्मू कश्मीर में हुई घटना काफी दुखद है।

धारा 370 हटने के बाद कश्मीर घाटी में घटनाएं पहले से काफी कम हुई है। वहां लोगो की और खास कर बिहार के लोगो की शत प्रतिशत सुरक्षा हो इसके लिए मैंने राज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा से बातचीत की है। मनोज सिन्हा ने भी उचित कार्रवाई और जो घायल हैं उनके इलाज का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading