बड़े नेटवर्क का खुलासा : कटिहार में भाड़े पर रखे जाते हैं भिखारी, दी जाती है ट्रेनिंग….

बिहार के कटिहार जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले में किराये पर भीख मंगवाने वाले एक नेटवर्क का खुलासा हुआ है. इससे पुलिस-प्रशासन भी भौंचक्‍का है. नेटवर्क के चंगुल से छूटे एक दिव्‍यांग युवक ने जब पूरी कहानी बताई तब जाकर अब पुलिस नेटवर्क को खंगालने की बात कही है।  बताया जाता है कि रमजान के पवित्र महीने में ज्‍यादा जकात (दान) मिलने की संभावना को देखते हुए जिले के बाहर से लालच देकर या फिर दबाव बनाकर भीख मांगने वालों को बुलाया जाता है, ताकि अच्‍छी आमदनी हो सके। नेटवर्क के चंगुल से छूटे युवक के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।

जानकारी के अनुसार, कटिहार में रमजान के महीने में अच्छे जकात (दान) मिलने की उम्मीद को लेकर प्रोफेशनल तरीके से भीख मांगने वाले नेटवर्क का पता चला है। नेटवर्क में शामिल लोग इस महीने के लिए लालच देकर या दबाव बनाकर शहर के बाहर या अन्य जगहों से भाड़े पर भीख मांगने वालों को लेकर आते हैं। कटिहार के मनिहारी से दिव्यांग गुलशन पासवान को ऐसे ही कटिहार लाया गया था। लगभग डेढ़ महीना से लापता गुलशन के परिजनों ने मनिहारी थाने में दिव्यांग गुलशन की गुमशुदगी की सूचना भी दी थी। इस बीच गुलशन के परिजनों को अचानक पता चला कि गुलशन कटिहार की सड़कों पर व्हीलचेयर में बैठकर भीख मांग रहा है, तब वे लोग कटिहार पहुंचे।

परिजन भी हैरान
गुलशन के परिजन कटिहार पहुंचकर पूरी कहानी जानी तो वे भी हैरान रह गए. गुलशन का भाई आश्‍चर्यचकित था कि कैसे किसी फिल्मी कहानी की तरह उनके भाई को लालच देकर जबरन भीख मांगने के लिए कटिहार लाया गया। अब पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है. गुलशन ने बताया कि अभी भी कई लोग नेटवर्क की गिरफ्त में हैं।

भीख मांगने की विशेष ट्रेनिंगगुलशन ने बताया कि रमजान के महीने को लेकर उन्‍हें भीख मांगने के लिए विशेष तौर पर ट्रेनिंग दी गई थी, ताकि भीख में ज्यादा जकात मिल सके। भिखारियों के नेटवर्क से छूटकर आए गुलशन की मानें तो अभी भी कई लोग इस नेटवर्क चलाने वाले लोगों की गिरफ्त में हैं। गुलशन की बहन मौसमी देवी ने जबरन भीख मंगवाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। मनिहारी के डीएसपी मनोज कुमार कहते हैं कि पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। उन्‍होंने इस पूरे मामले को चौंकाने वाला बताया है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.