बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के डुमरिया कोइरपट्टी गांव के सरेह में विगत बुधवार को शीशम के पेड़ से ल’टकते मिले प्रेमी यु’गल के श’व मामले में अब नया मोड़ आ गया है। यु’वक और यु’वती के प’रिजनों ने एक दूसरे के खिलाफ ह’त्या का प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। हालांकि, पेड़ से लटके प्रे’मी युगल के पास से मि’ले सु’साइड नोट पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है।


पुलिस की मानें तो लिखे गए सुसाइड नोट के हैंडराइटिंग लड़के और लड़की के हैंडराइटिंग से मैच नहीं कर रहा है। पुलिस इसकी जांच भी कर ली है। दोनों की लिखावट की पड़ताल के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि सुसाइड नोट लड़के-लड़की का लिखा नहीं है। हालांकि, इस मामले में अभी पुलिस खुलकर नहीं बोल रही है। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग के नजरिए से देख रही है।
प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर FIR दर्ज कराया है। मामले में हर एक बिंदु पर जांच की जा रही है। मृतक के पॉकेट से मिले सुसाइड नोट का सत्यापन किया गया है। सुसाइड नोट का हैंडराइटिंग ना ही लड़का का है और ना ही लड़की का है मा’मला ह’त्या का ही लग रहा है। हालांकि पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है जल्द ही मामला साफ हो जाएगा कि दोनों की हत्या हुआ है या आत्महत्या।
लड़की के पिता को थाने लाकर 10 घंटों तक चली पुलिसिया पूछताछ
घ’टना के बाद पुलिस पूछताछ के लिए लड़की के पिता को थाना पर बुला कर ले गई और करीब 10 घंटों तक पुछताछ कि इस बावत बैरिया प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के पिता को पूछताछ के लिए लाया गेया था। पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। हालांकि पुलिस इस मामले में भी अभी खुलकर बोलने से परहेज कर रही है। दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में तेजी लाई है। लेकिन अब तक ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं होने के कारण का’र्रवाई से फिलहाल परहेज कर रही है।

