है’वानियत : 2 महीने की मासूम से किया रे’प, गांववालों का सवाल- ऐसा करने वाले को क्या सजा मिले?

मानवता को श’र्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां अकिलपुर थाना क्षेत्र नवदियरी में एक युवक के द्वारा दो महीने की बच्ची के साथ रे’प का मामला प्रकाश में आया है।  बताया जा रहा है युवक अपनी बहन के घर नवदियरी में रहता था और वहीं पड़ोस में रहने वाली ब’च्ची के साथ दु’ष्कर्म की घ’टना अंजाम दिया।

ब’च्ची के रोने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त युवक को पकड़ लिया और मा’रपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरफ्तार युवक पटना के दीदारगंज निवासी योगेंद्र राम का 23 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार बताया जा रहा है।

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि युवक को गि’रफ्तार कर लिया गया है और पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी ने घटना को ज’घन्य बताते हुए कहा है कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल करा कर आरोपी को सजा दिलाई जाएगी। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि यह घटना काफी शर्मनाक है और पुलिस इसे लेकर काफी गंभीर है।  उन्होंने बताया कि बच्ची का और आरोपी का दोनों का मेडिकल कराया जा रहा है।

दूसरी ओर घटना के बाद गांव के लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। लोग पुलिस से सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐसे शख्स को कानून का संरक्षण क्यों? गांववालों का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा तुरंत मिलनी चाहिए ताकि फिर से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। लोग इस घटना की चौतरफा निंदा कर रहे हैं और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading