नाथनगर में किशोर का हाथ क’टा और गला रेता श’व ब’रामद, IPL में सट्टेबाजी करता था

जिला मुख्यालय से सटे नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपानगर लालूचक जमुनिया नदी किनारे बुधवार की सुबह एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि जितेंद्र के दोनों हाथ काट दिये गये हैं और गला रेत दिया गया है। इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को दफना दिया गया। मृत किशोर की पहचान लालूचक बुद्धूचक निवासी गौरी मंडल के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में की गयी है। सूचना मिलने पर पहुंची नाथनगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पा कर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

16 अप्रैल को नाथनगर थाने में करायी गयी थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 17 वर्षीय जितेंद्र कुमार बीते कुछ दिनों से लापता था। मामले को लेकर नाथनगर थाने में 16 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। आज बुधवार को जितेंद्र कुमार का शव लालूचक घाट से बरामद किया गया है। नाथनगर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है।

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

नाथनगर थाने के इंस्पेक्टर मोहम्मद सज्जाद हुसैन ने मामले में कहा कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है      .वहीं, घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

आईपीएल की सट्टेबाजी में जीता था 50 हजार रुपये

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुमार और एक युवक सुनील आईपीएल में सट्टाबाजी किया करते थे. सट्टाबाजी में जितेंद्र कुमार पूर्व में 50 हजार रुपये जीत चुका है। परिजनों ने पैसे के लेन-देन को लेकर हत्या की आशंका जतायी है। वहीं, जितेंद्र के पिता ने भी सुनील पर बेटे जितेंद्र की हत्या करने की आशंका जतायी है। बुधवार की सुबह जमुनिया नदी के किनारे से मिले जितेंद्र के शव को दफनाया गया था।  जितेंद्र के दोनों हाथ को काटा गया है और गला रेत दिया गया है। इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से जमुनिया नदी के किनारे शव को दफना दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading