बिहार के छपरा से एक प्रेमी जोड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की अपने प्रेमी के साथ मौजूद है और कह रही है कि हम एक दूसरे से प्यार करते हैं। इसलिए घर से भाग गई हूं। वीडियो में लड़का भी मोहब्बत का इकरार और बिना किसी दबाव के शादी की बात कह रहा है।दरअसल छपरा में दूसरे धर्म के युवक से प्यार होने पर एक युवती ने शादी के पहले ही घर से फरार हो गई। युक्ति की शादी 19 अप्रैल को होने वाली थी। घर परिवार में शादी की रस्म हो रहे थे। इसी बीच दो दिन पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती ने प्रेमी के साथ इंटरनेट मीडिया पर वीडियो अपलोड कर अपनी मर्जी से भागने की बात बता रही है। वीडियो वायरल होने के परिवार में खलबली मच गई।

वीडियो जारी कर शादी की बात कही
यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। लड़की के परिवार वालों ने एफआइआर दर्ज करा दी। इसके बाद, लड़की और लड़का दोनों ने वीडियो शूट किया और इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया। लड़की ने कहा- हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मुझ पर कोई दबाव नहीं है। मेरी जबरन शादी कराई जा रही थी। इसलिए भाग गई। यह फैसला उसका है।

युवती छपरा के साहेबगंज इलाके की है, जबकि युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इधर, वीडियो पर आए युवक ने कहा- मेरे बारे में परिवार को पता है। लड़की के पिता ने कहा कि वह नौ लाख के गहने और कैश ले गई है। वह अपने परिवार की सबसे बड़ी बेटी है।

पिता रेस्टोरेंट व्यवसायी हैं। शहर के एक बड़े मैरेज हॉल में शादी समारोह होना था, लेकिन वह शुक्रवार 15 अप्रैल की रात घर से भाग निकली। लड़की के पिता के अनुसार, वह अपने साथ करीब 9 लाख रुपए के गहने, शादी के लिए खरीदा गया करीब 25 हजार की कीमत का लहंगा और कुछ कैश लेकर गई है।

इलाहाबाद से स्नातक कर चुकी है युवती
पिता ने बताया कि, इनकी बेटी ने इलाहाबाद से स्नातक या है। इस लड़के से कैसे उसकी जान-पहचान हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। लड़का कहां से पढ़ा है, क्या करता है, उन्हें नहीं मालूम। स्कूल में भी वह बेटी के साथ नहीं पढ़ा था। दोनों अभी कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं है। इस घटना के बाद परिवार के लोगों को समझ में नहीं आ रहा वे क्या करें?
