शादियों में लौटी रौनक:वेडिंग सीजन में मैरिज हॉल की बुकिंग फूल, फ्लावर्स की जगह लाइटिंग का बढ़ रहा क्रेज

कोरोना के कारण पिछले दो सालों में कई शादियां टल गई थी। लेकिन इस साल शादी समारोह में किसी भी तरह की कोई बंदिश नहीं है। यहीं वजह है कि इस सीजन एक दिन में तीन-तीन शादियां हो रही। ऐसे में जाहिर है की मैरिज हॉल की बुकिंग भी फूल होगी। शादी को लेकर लोगों ने दो महीने पहले से ही होटल, मैरेज हॉल, विवाह भवन, कैटरिंग आदि की एडवांस बुकिंग करा ली है। बड़े होटल और मैरिज हॉल में शादी को लेकर तैयारी जोरों पर है। आपको बता दें कि इस वेडिंग सीजन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 17 अप्रैल से 8 जुलाई तक शादी के मुहुर्त है।

Ceiling Lighting Package Selected | Wedding ceiling, Wedding lights, Wedding  decorations

लगन तेज होने के कारण बुकिंग फुल

पटना के बड़े इवेंट मैनेजमेंट कंपनी (इवेंटोस) के मैनेजर अली वारिस खान ने बताया कि इस बार बुकिंग फुल है, ज्यादा शादियां होने की वजह से अलग अलग तैयारियां भी जारी है। हर किसी की अलग डिमांड्स है तो ऐसे में हम हर रोज अपने कस्टमर्स के अकॉर्डिंग तैयारियां करा रहे है। यह एक क्रिएटिव इंडस्ट्री है यहां पर हमे हर रोज बदलना है।

अली खान ने बताया कि आजकल लोग बहुत चूजी हो गए है, पहले जैसा नहीं की हम उन्हें जैसा डेकोरेशन दे उनको पसंद आ जाए। अब लोग नई चीजें फोन में लेकर आते है और कहते है की हमे इस तरह का डेकोर चाहिए। आजकल एफिल टावर डिमांड में है लोगो का शौक है एफिल टावर पर शादी करना तो हमने एफिल टावर भी बनवाई है जो 70 फीट ऊंचा आयरन स्ट्रक्चर रहता है जिसपे चढ़कर दूल्हा दुल्हन वरमाला करते है।

वही इवेंट मैनेजर सुचेता सिंह ने बताया कि लोगो का पसंद पहले से काफी बदला है, अब लोग पहले की तरह फ्लावर्स डेकोर पसंद नही कर रहे है लोग लाइट्स के साथ प्ले करना पसंद करते है। लाइट फ्लावर्स, लाइट कलर्स और पेपर लैंप्स अभी ज्यादा ट्रेंड में है क्युकी लोग इंटरनेट पर ट्रेंडिंग देखते है उनको वही चीज़ें पसंद आती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading