FORBESGANJ : बदमाशों ने व्यवसायी को बनाया निशाना, मारी गोली

फारबिसगंज में अपराधी बेखौफ हो चुके हैंद्ध लगातार दूसरे दिन बदमाशों ने व्यवसायी को निशाना बनाया है। स्थानीय बस स्टैंड के पास मंगलवार की देर रात अंडा व्यवसाई अमित कुमार भगत को सशस्त्र अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में व्यवसाई को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां स्थिति गंभीर देख कर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया ।खास बात यह कि प्रतिकार को लेकर इकट्ठी भीड़ ने एक अपराधी को धर दबोचा जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार 3 सशत्र अपराधी बस स्टैंड स्थित अंडा व्यवसाई के घर में घुसकर लूटपाट को अंजाम देने लगे।

रुपये लूटने के बाद जब अपराधी वापस आने लगे तो घायल अमित भगत एवं उनके भाइयों ने प्रतिकार करते हुए अपराधियों को घेर लिया और शोर मचाया। जब लोग जुटने लगे उसके बाद अपराधियों ने अमित भगत के सीने में गोली मारी और अमित भगत लुढ़क के वहीं गिर गए । उसके बाद 3 में 2 अपराधी भागने में सफल रहे। जबकि भीड़ ने एक अपराधी को धर दबोचा। घायल व्यवसाई का नाम अमित कुमार भगत बताया जाता है जो स्वर्गीय शिवनाथ भगत का पुत्र है।

वहीं गिरफ्तार अपराधी का नाम जहीर बताया जाता है जो स्थानीय भाग कोहलिया का निवासी है। इधर घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष पीके प्रवीण सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां घायल को तुरंत रेफर कर दिया गया है जबकि गिरफ्तार अपराधी को भी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि घटनास्थल पर लोगों ने अपराधी की जमकर पिटाई की है । घायल व्यवसाई से कितनी लूट हुई है इस बात का अंदाजा नहीं चल पाया है लेकिन घटनास्थल पर बड़ी संख्या में नोट फेंके और छीटें मिले हैं।

इधर घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक विद्यासागर केसरी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल की सुधि ली और व्यक्तिगत रूप से दिलचस्पी दिखाते हुए घायल को रेफर करने में मदद की। घायल व्यवसाई बेहतर इलाज के लिए रेफर हो चुका है जबकि गिरफ्तार अपराधी अस्पताल में इलाजरत है और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading