इंटर की अ’गवा छात्रा नालंदा से ब’रामद: आ’रोपी यु’वक मौके पर से फ’रार

शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव से दस दिन पूर्व अपहृत एक इंटर की 16 वर्षीय छात्रा को पुलिस नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत चेरो पुलिस ओपी क्षेत्र से बरामद करने में सफलता पाई।

इस बाबत शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इस थाना में पदस्थापित सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मो सफीकुर रहमान के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेरो पहुंचकर किशोरी को बरामद करने में सफलता पाई।

जबकि, अपहर्ता युवक निकल भागने में सफल हो गया। मालूम हो कि अगवा किशोरी के पिता ने इस थाना में अपनी पुत्री का अपहरण कर लिए जाने की एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमे बगल के गांव नीरपुर गांव निवासी धर्मवीर पासवान के भांजे ढिलू पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया था। मामले का आरोपी नालंदा जिला अंतर्गत दीप नगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी बल्लभ यादव का पुत्र बताया गया है।पुलिस ने बताया कि अपहर्ता युवक अपने मामा के घर में ही रहा था।

साथ ही घटना के दिन किशोरी अपने घर से गांव के एक किराना दुकान से दंत मंजन खरीदने हेतु निकली थी।तभी वह घात लगाकर किशोरी का अपहरण कर लिया था। पुलिस सकुशल बरामद किशोरी को थाना लाने के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत करने की तैयारी में जुट गई है।जबकि फरार अपहर्ता की गिरफ्तारी हेतु उसका सुराग पाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading