झाड़-फूंक के चक्कर में किशोरी ने तो’ड़ा द’म, क्या रहा कारण?

मधुबनी। पंडौल थाना क्षेत्र के मधेपुरा में सर्पदं’श से 17 वर्षीय किशोरी की मौ’त हो गई। जानकारी के मुताबिक दहिवत माधोपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 12 मधेपुरा मुसहरी टोल निवासी मनोज सदाय की सत्रह वर्षीय बेटी फुल तारा कुमारी अपने कच्चे फूंस के घर में सो रही थी। इसी दौरान एक वि’षैले सां’प ने उसे का’ट लिया। सां’प के काटने के उपरांत दर्द होने पर वह उठी और शोर मचाने लगी। हल्ला सुन उसके माता-पिता सहित आसपास के लोग उठ गए।

घर से बाहर निकल रहे सांप को लोगों ने तत्काल घेर कर मार दिया। शिक्षा की कमी कहें या अंधविश्वास में जकड़े लोगों की मूर्खता, सर्पदं’श की शिकार किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में ही झाड़-फूंक कराने लगे।

नतीजा समय पर इलाज नहीं होने व झाड़-फूंक के चक्कर में रहने के कारण फुलतारा कुमारी की मौ’त हो गई। घटना की सूचना अंचलाधिकारी नंदन कुमार व पंडौल थानाध्यक्ष शंकर शरण दास को दी गई।

 

सूचना मिलने के उपरांत पंडौल पुलिस घ’टनास्थल पर पहुंच श’व को कब्जे में लेते हुए मृ’तक के पिता के बयान पर यूडी कांड दर्ज कर श’व को पो’स्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।

 

वहीं, इस घ’टना के बाद से जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं गांव में को’हराम मचा है। मृ’तका फूलतारा कुमारी के माता-पिता गांव में ही मजदूरी करते हैं। वह दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.