पूर्णिया : शादी वाले घर में चो’री करने आया चोर ध’राया, पुलिस के ह’वाले

पूर्णिया : रौटा थाना क्षेत्र में एक शादी वाले घर में चोरी करने आए शातिर चोर को परिजनों की सतर्कता के कारण रंगे हाथों चोरी करते हुए पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रौटा बस स्टैंड निवासी शिवनारायण दास के घर में उनके पुत्र की शादी के आयोजन को लेकर एक दिन पहले ही शादी कर सभी वापस लौटे थे।

कुछ घरवाले काफी थकने के कारण जल्दी ही सो गए थे वही कुछ इधर उधर कामों में व्यस्त थे। इसका फायदा उठाते हुए रविवार की तड़के सुबह चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहा था। उसे गृहस्वामी के एक पुत्र ने भागते देख लिया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर घर के बाकी सदस्य भी जग गए और चोर का पीछा करने लगा।

पीछा कर गृहस्वामी व परिजनों ने चोर को उसके घर से दबोच लिया। चोर के पकड़ाने के बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले तो ग्रामीणों ने चोर की जमकर धुनाई की। बाद में उसे स्थानीय सरपंच के हवाले कर दिया। सरपंच ने रौटा पुलिस को बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया चोर रौटा गांव निवासी इरफान बताया जा रहा है।

चोर के पास से चोरी के पांच मोबाइल, सोने का मंगलसूत्र व चांदी का बाला भी बरामद हुआ। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया अब तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। मौखिक रूप से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading