राजधानी दिल्ली के बटला हाउस इलाके के जोगा बाई एक्स्टेंशन में झुग्गियों में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, जोगा बाई एक्सटेंशन की 35-40 झुग्गियां आग की चपेट में आ गई हैं।


सूचना पर 11 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी भी व्यक्ति की घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि वहां बंधी 3 भैंसें और 2 गायें आग की चपेट में आने के बाद जलकर मर गईं।
