जे’ल में छा’पेमारी ने खोली सु’रक्षा की पोल, जेलकर्मियों में मचा ह’ड़कंप

बक्सर। डीएम अमन समीर के साथ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में केंद्रीय कारा में सघन छा’पेमारी की गई। करीब तीन घंटे तक चले अभियान के दौरान तलाशी में वार्ड के बाहर बने शौचालय के पास एक मोबाइल तथा एक चार्जर बरामद किया गया है

छा’पेमारी से कैदियों से लेकर जे’ल कर्मियों के बीच ह’ड़कंप मचा रहा। अधिकारियों का मानना है कि छा’पेमारी की सूचना मिलने के बाद किसी वार्ड के कैदी ने उक्त मोबाइल वहां फेंक दिया था। गुरुवार की देर रात करीब 10.30 बजे अचानक डीएम और एसपी के नेतृत्व में पुलिस का काफिला केंद्रीय कारा के गेट पर रुकते ही कारा प्रशासन के बीच ह’ड़कंप मच गया। गेट के अंदर प्रवेश करते ही अधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी और बल के जवान एक साथ कारा के अंदर चारों तरफ फैल गए और एक-एक वार्ड की सघन तलाशी ली गई। इसकी पुष्टि करते पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान विवेकानंद आश्रम के वार्ड नंबर 18 के पीछे बने शौचालय के समीप सैमसंग कंपनी का एक कीपैड मोबाइल तथा उसका चार्जर बरामद किया गया।

 

अधिकारियों का मानना है कि छापेमारी की सूचना मिलते ही किसी वार्ड के कैदी ने मोबाइल और चार्जर वहां फेंक दिया होगा। इस दौरान यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किस वार्ड से मोबाइल वहां फेंका गया था अथवा कौन उस मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था।

 

बहरहाल, बरामद मोबाइल के कॉल डिटेल्स को खंगाला जा रहा है तथा इस बात का पता लगाया जा रहा है कि किन-किन लोगों से कब और कितनी देर बात की गई है। इस मामले में कारा अधीक्षक राजीव कुमार के बयान पर नगर थाना में मोबाइल बरामद होने की अज्ञात कैदी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

अभियान में डीएम और एसपी के अलावा सदर एसडीओ धीरज कुमार, सदर डीएसपी गोरख राम, एएसडीएम दीपक कुमार, नगर थानाध्यक्ष, औद्योगिक थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थानाध्यक्ष तथा एससीएसटी थानाध्यक्ष के साथ पुलिस केंद्र से काफी बड़ी संख्या में बल के जवान शामिल थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading