मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर अब सामान्य रूप से चलेंगी ट्रेनें, यात्रियों की होगी सुविधा

मुजफ्फरपुर। पूर्व मध्य रेल सोनपुर रेलमंडल के मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर पिछले दस दिनों से सराय में चल रहे यार्ड रिमाडलिंग का कार्य रविवार को पूरा कर लिया गया। इस रेलखंड से चलने वाली सभी ट्रेनें अब सामान्य रूप से चलेगी। नॉन इंटरलाकिंग कार्य के वास्ते पिछले दस दिनों से चल रहे पांच-छह घंटे के ब्लाक से रेलकर्मियों को निजात मिल गया। ट्रेन लेट होने की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी। सराय स्टेशन के यार्ड में दो नया रेल लाइन भी बन गया।

इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा होने पर परिचालन और सिगनल विभाग के अधिकारियों द्वारा अनापति प्रमाण देकर ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से कराने का आदेश दिया है। सोनपुर रेलमंडल के डीआरएम नीलमणि ने बताया कि भूमि की उपलब्धता में कमी के कारण 2019 में भगवानपुर-सराय-घोसवर हाल्ट दोहरीकरण कार्य के समय यार्ड विस्तार नहीं किया जा सका।

भूमि उपलब्ध होते ही वहां यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। 18 से 29 अप्रैल तक एनआई का कार्य समय से पहले ही पूरा कर लिया गया। लाइनों की संख्या, हाई लेवल प्लेटफार्म एवं नंबर ऑफ रूट्स की संख्या में वृद्धि हो गई है।

 

सराय में एक से छह तक सीएएल (क्लियर एक्चुअल लेंग्थ) लंबाई बढ़ गई है। अब लंबी ट्रेनों को भी इन लाइनों में प्लेस किया जा सकता है। लाइन नंबर चार को पैसेंजर लाइन में परिवर्तित किया गया। लाइन नंबर पांच को भगवानपुर एवं घोसवर हाल्ट की दिशा से सीधे आगमन एवं प्रस्थान की सुविधा हो गई।

एक गुड्स वार्फ प्लेटफार्म एवं चार हैंड प्वाइंट्स को मोटर प्वाइंट्स में परिवर्तित कर दिया गया है। रनिंग लाइन की संख्या तीन से बढ़कर अब पांच हो गई है। इसके साथ ही अब 2 हाई लेवल प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य भी जल्द सम्पन्न किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading