अति कुपोषित बच्चों को भेजा पुनर्वास केंद्र, जानें विस्तार से…

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर सकरा प्रखंड के दो गांव में मिले पांच अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा गया7 वर्ल्ड विजन इंडिया के एडीपी की ओर से अति कुपोषित बच्चों को खोजने का अभियान चलाया गया है।

एडीपी की विश्वास भारती ने बताया कि सकरा से बच्चों का पांचवां जत्था गया है। अबतक 45 बच्चों को पोषण पुर्नवास केंद्र भेजा जा चुका है।

 

बता दें कि खानपान और बच्चों के उचित देखभाल नहीं होने के कारण कुपोषण का शिकार हो सकते है।

इसलिए बच्चों के खानपान पर विशेष जोर देने की जरूरत है ताकि वे कुपोषण का शिकार न हो सके।

समय पर डाइट देने के साथ विटामिन युक्त खाद्य पदार्थ बच्चों को आवश्यक रूप से देना अनिवार्य है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.