मुजफ्फरपुर। बाइक चो’री के आ’रोप में जे’ल में बंद चौकीदार के पुत्र सहित पांच शा’तिरों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इस मामले में एसएसपी ने केस के आईओ व थानेदार को निर्देश दिया है।
संभावना है कि रिमांड में पूछताछ पर पुलिस को गि’रोह के बाकी शा’तिरों की भी जानकारी मिलेगी। जे’ल भेजने से पूर्व आ’रोपितों से हुई पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली थी कि गि’रोह ने शहर के विभिन्न जगहों से 100 से अधिक बाइक चो’री की है।
चो’री की बाइक को नेपाल में महज पांच हजार रुपये में ही बेच देते थे। बाइक का पार्ट-पुर्जा भी खोलकर बेच देते थे। पुलिस के हत्थे चढ़ा फैयाज व फरार इश्तेयाक गि’रोह का स’रगना है।
इश्तेयाक सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना के बथनाहा का रहने वाला है। उसका गैरेज भी है। वहां पर दोनों शा’तिर चो’री की बाइक रखते थे।
इश्तेयाक की गि’रफ्तारी के लिए सीतामढ़ी में पुलिस ने छा’पेमारी की। पुलिस को आशंका है कि वह गि’रफ्तारी के डर से नेपाल में जाकर छि’प गया है।
