साले की शादी में ससुराल पहुंचे जीजा से जानलेवा मजाक, ग’र्म तेल की कड़ाही में डा’ला

बांका : शादी विवाह के दौरान शरारत और मजाक में उठाया गया कदम कभी कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है जहां मजाक दिलदहलाने वाली घटना तक जा पहुंचा और बेचारे जीजा को इसका खामियाजा उठाना पड़ा।

मामला बांका जिले के कटोरिया थाना के महादेवावरण से जुड़ा है जहां पप्पू यादव नामक एक शख्स अपने साले संतोष यादव की शादी में शामिल होने पिछले दिनों यानी 27अप्रैल को अपने गांव पहाड़पुर से ससुराल महादेववरण गया था।

ससुराल में पहले थाना क्षेत्र के दोनियार निवासी विकास यादव और शिवा यादव ने जीजा-साले के रिश्ते में होने वाले मजाक के तहत शरारत में ऐसा काम किया लेकिन बाद में जब विवाद बढ़ा तो दोनों ने अपने जीा को गर्म तेल की कड़ाही में डाल दिया। बताया जा रहा है की पप्पू यादव बारात के दिन घर के सामने चौकी पर लेटा हुआ था इसी बीच कुछ बात को लेकर बात बढ़ी।

इसी दौरान दो युवकों जिनमें एक दोनियार गांव का विकास यादव भी शामिल है ने जीजाा को खाना बन रहे गर्म तेल की कड़ाही में डाल दिया जिससे उसका पीठ का बड़ा हिस्सा झुलस गया। यही नहीं इस घटना के बाद भी दोनों युवक पप्पू यादव से उलझते हुए मारपीट करते हुए जान मरने की धमकी भी देने लगे। घटना के दौरान पप्पू के रिश्तेदार द्वारा बीच बचाव कर तत्काल मामला शांत कराया गया। इसके बाद दोनों पक्ष में मामले को शांत कराने के लिए पंचायती भी हुई थी लेकिन बात नहीं बनने के बाद युवक पुलिस के पास अपनी फरियाद लेकर सामने आया।

घटना के बाद डर से युवक कहीं गुप्त जगह पर इलाज कराने के बाद मंगलवार को पुलिस के पास पहुंचा। उसने कटोरिया पुलिस से दोनों युवकों के विरुद्ध लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा जख्मी युवक को कटोरिया रेफरल अस्पताल इलाज के लिया भेजा गया जहां उसका इलाज हुआ। फिलहाल कटोरिया पुलिस लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.