बिहार यूथ कॉन्क्लेव:11 मई को नीतू चंद्रा और क्रांति प्रकाश झा अपने जीवन के संघर्षों और कामयाबी की कहानी बताएंगे

बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रहे बिहार यूथ कॉन्क्लेव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राजधानी के ज्ञान भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन 11 मई को होगा। इंडिया पॉजिटिव के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे इस कॉन्क्लेव में करीब एक हजार युवा हिस्सा लेंगे।

अबतक 700 से अधिक युवाओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इसमें एनआईटी पटना, एमिटी विश्वविद्यालय पटना, सेंट जेवियर्स कॉलेज, एमजीएम, मगध महिला कॉलेज, बीआईटी मेसरा और अन्य कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हैं।

कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इंडिया पॉजिटिव के सचिव मनीष सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बॉलीवुड में नाम कमा रहीं बिहार की हस्तियां जैसे- नीतू चंद्रा और क्रांति प्रकाश झा अपने जीवन के संघर्षों और कामयाबी की कहानी बताएंगे।

इसके अलावा देश-विदेश में अच्छे पदों पर काम कर रहे बिहार के लोग और स्टार्टअप में आगे बढ़ रहे लोग बिहार के युवाओं से रूबरू होंगे। यही नहीं, कार्यक्रम में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जिबेश कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मनीष सिन्हा ने कहा कि यह कार्यक्रम बिहार के छात्रों और युवाओं को देश-विदेश में हो रहे व्यापारिक व तकनीकी बदलाव से रूबरू कराएगा। साथ ही स्टार्टअप करने के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देगा। कार्यक्रम के बाद सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए एक डिजिटल कम्युनिटी स्पेस बनाया जाएगा जहां सभी लोग एक-दूसरे से जुड़े रह सकते हैं। इससे उन्हें रोजगार और स्टार्टअप्स के अलावा अन्य अनुभव भी मिलते रहेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading