पेड़ के सहारे घर मे घुसा चो’र, मकान मालिक देख रहा था उसकी करतूत, फ‍िर…

सहरसा : बिहार में लाइव चो’री की घ’टना सामने आई है। रात 12 बजे चो’र चो’री करने के लिए पेड़ के सहारे एक घर में दाखिल होता है। लेकिन उस वक्‍त मकान मालिक जगा हुआ था और उसकी करतूत को सीसीटीवी की मदद से देख रहा था।

मामला बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड नंबर दस में शुक्रवार की देर रात चोरी करने गए एक चोर को गृहस्वामी ने पकड़ लिया तथा बिहरा पुलिस के हवाले कर दिया।बताया जाता है कि देर रात करीब 12 बजे पेड़ के सहारे एक चो’र चो’री करने पटोरी वार्ड नंबर दस के निवासी मनोज दत्ता के घर में घुसा।

 

मगर गृहस्वामी के जगे रहने एवं घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर को अंदर घुसते देख उसे पकड़ लिया। इसकी जानकारी बिहरा थाना को दी।

 

सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस को गृहस्वामी ने चो’र को सौंप दिया। गि’रफ्तार चो’र की पहचान उसी वार्ड के रहने वाले उमेश मुखिया उर्फ बड़का नूनू के रूप में हुई।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार गि’रफ्तार चो’र द्वारा इस से पूर्व भी कई घ’टना को अंजाम देने की बात बताई जा रही हैं। शराब का सेवन कर चो’री घ’टना को अंजाम देना इनके लिए मामूली बात हो गई है। थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर समुचित का’र्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading