कोरोना ने पकड़ी रफ्तार:24 घंटे में 3805 नए मामले मिले, दिल्ली में 3 महीने बाद सबसे ज्यादा 1656 केस

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3,805 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को देश में 3,545 केस, बुधवार को 3,275 और मंगलवार को 3205 नए मामले मिले थे।राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। बीते दिन यहां कोरोना 1,656 नए केस मिले हैं, ये मामले 3 महीनों में सबसे ज्यादा हैं। गनीमत यह रही कि दिल्ली में बीते दिन एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 5.39% दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले दिल्ली में 1365 नए मामले मिले थे और पॉजिटिविटी रेट 6.35% था।

शुक्रवार को दिल्ली में कुल 30,709 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। एक्टिव मामलों की बात करें तो यहां 6,096 मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार राजधानी में अब तक कोरोना से 26,177 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली के बाद हरियाणा में सबसे ज्यादा केस
दिल्ली के बाद हरियाणा में सबसे ज्यादा 582 नए मामले मिले। यहां एक्टिव केस 2581 हो गए हैं। महाराष्ट्र में 205 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि कोई मौत नहीं हुई। मुंबई में दर्ज की गई पॉजीटिविटी रेट 1.3% है। मौजूदा समय में महाराष्ट्र में 1,161 एक्टिव केस हैं।

मध्यप्रदेश में 34 नए मामले मिलने के साथ एक्टिव केस 210 हो गए। राजस्थान में 85 मामलों के साथ 550 एक्टिव केस हैं जबकि तीनों राज्यों में एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। गुजरात में कोविड 14 नए मामले मिले हैं, कोई मौत नहीं हुई है। राज्य में अब 118 एक्टिव केस हैं, इसके बाद राज्य में कोविड के मरीजों की संख्या 12,24,443 हो गई।

मास्क का इस्तेमाल जरूरी करना चाहिए
मध्य प्रदेश में भी कोरोना तेजी से संक्रामक हो रहा है। यहां 10 के भीतर कोरोना मरीज 3 से बढ़कर 50 हो गए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि इसकी खास वजह तो नहीं पता चल रही है, लेकिन केस अब और तेजी से बढ़ सकते हैं। ऐसे में मास्क को जरूरी कर देना चाहिए।

ओमिक्रॉन के नए सब-वैरिएंट पर रहस्य बरकरार
वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन (WHO) प्रमुख टेड्रोस गेब्रेयेसस ने कहा है कि आगे क्या होगा इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी अभी ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.4, BA.5 अभी भी म्यूटेट हो रहे हैं। नए सब-वैरिएंट अन्य ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट की तुलना में कितने खतरनाक हैं अभी यह जांच का विषय है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading