दूर का चाचा निकला 4 साल की मासूम का रे’पिस्ट: बहला-फुसला कर किया गं’दा काम

सुपौल में 4 साल की बच्ची से रेप करने वाला ट्यूशन टीचर रिश्ते में बच्ची का चचेरा चाचा लगता है। बच्ची से दरिंदगी की कहानी उसकी दादी ने सुनाई।19 साल का आरोपी दूर के रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता था। ट्यूशन टीचर मनीष कुमार ने बच्ची को बहला फुसलाकर गंदा काम किया। वो घरवालों को अक्सर बच्ची को ट्यूशन पढ़ने के लिए उसके घर भेजने की बात करता था। इसी दौरान उसने दरिंदगी की।

अपने घर पढ़ाने के लिए बनाता था दवाब
बच्ची की दादी बताया ट्यूशन टीचर मनीष हमलोगों का रिलेटिव ही है। बच्ची का रिश्ते में चाचा लगता है। हम उसके यहां से दूध लेते हैं। जब दूध लेने जाते थे तो वो बराबर हमें बच्ची को पढ़ने भेजने के लिए बोलता था। जबकि हमारा कहना था कि घर पर ही आकर पढ़ा दे। लेकिन मनीष अपने ही घर पर पढ़ाने की बात कह बच्ची को भेजने के लिए कहता था। जिसके बाद हमने बच्ची को पढ़ने के लिए भेज दिया।

शुक्रवार की सुबह अन्य दिन की तरह बच्ची मनीष के पास ट्यूशन पढ़ने गई थी। छुट्टी होने के बाद वह नौ बजे रोते-बिलखते घर पहुंची। रोने का कारण पूछने पर उसने मनीष अंकल के द्वारा मारपीट करने की बात कही। इस पर उन्होंने बच्ची को चुप करा दिया कि बात करेंगे क्यों पीटा। लेकिन जब मां बच्ची को नहाने के लिए उसके कपड़े खोले तो नाजुक अंग पर खून लगा था। ये देख मां सन्न रह गई।

जब मां ने बच्ची से पूछा तो पहले डर से नहीं बता रही थी। बहुत पूछने पर बच्ची ने पूरी घटना बताई। उसके बाद उसकी मां ने मनीष को फोन लगाया। उसने फोन पर घर आने की बात कही लेकिन बहुत देर हो जाने के बाद भी मनीष नहीं आया। इसके बाद फोन भी नहीं उठाया।

दादी ने बताया कि जिस दिन घटना हुई उस दिन ना ही मेरा बेटा घर पर था और ना ही पति। रविवार को मेरा बेटा आया तब बच्ची की मां ने रविवार को घटना की जानकारी छातापुर थाना पुलिस को दी। सूचना के तत्काल बाद प्रभारी थानाध्यक्ष आजाद लाल मंडल, महिला पुलिस प्रियंका कुमारी चौहान दलबल के साथ आरोपी ट्यूशन संचालक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.