बिहार में 48 घंटे गरज के साथ बारिश का अलर्ट:प्री-मानसून का असर एमपी-ओडिशा से, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी

बिहार में दो राज्यों के कनेक्शन से बारिश का मौसम बन रहा है। मध्य प्रदेश और ओडिशा से बिहार तक जुड़ रही ट्रफ रेखाएं बारिश करा रही हैं। मौसम विभाग इसे प्री मानसून का असर बताते हुए अगले 48 घंटे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के अलग अलग इलाकों में गरज और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है।

हालांकि मौसम विभाग का यह भी कहना है कि इस मौसम से गर्मी में कोई खास राहत नहीं होगी, अगले दो से 3 दिनों में दिन के तापमान में एक बार फिर 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

पूर्वी हवा के प्रभाव से बदल रहा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पूरे बिहार में पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह जारी है। हवा के इस प्रभाव के कारण मौसम बदल रहा है। कहीं हवा की रफ्तार काफी तेज हो रही है तो कहीं कम है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा के प्रवाह के साथ ही राज्य में दो ट्रफ रेखाएं बनी हैं।

इससे बारिश का मौसम बन रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि एक पूरब पश्चिम ट्रफ रेखा पश्चिमी मध्य प्रदेश में बने हुए चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र से बिहार तक गुजर रही है, जबकि इसके साथ ही एक अन्य उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से उत्तरी ओडिशा तक स्थित है। इसके प्रभाव से मौसम में बड़ा परिवर्तन हो रहा है। इधर कई दिनों से बारिश के साथ मौसम ठंडा बना हुआ है।

दो ट्रफ रेखाएं ऐसे बदल रहीं मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में दो ट्रफ रेखाओं व पूर्वी हवा के प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटे के दौरान उत्तर पूर्वी भागों के कुछ स्थानों एवं शेष बिहार के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन एवं आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यय बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जबकि अगल दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर लोगों को अलर्ट किया है।

24 घंटे में पटना में जबरदस्त बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण पश्चिम भाग के अनेक स्थानों पर तथा दक्षिण मध्य भाग के कुछ स्थानों व उत्तर पश्चिम एवं उत्तर मध्य भाग के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान बिहार के पूर्वी भाग का मौसम शुष्क बना रहा, जबकि दक्षिण मध्य भाग के पटना जिले के विक्रम में भारी बारिश दर्ज की गई है। इसमें विक्रम में 80.6 एमएम, संदेश में 40 एमएम, तरारी में 32.4 एमएम, कोईलवर में 31.6 एमएम, बिहार शरीफ में 21.2 एमएम, चरपोखरी में 18.6 एमएम तथा पटना में 16.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading