बुलेट पर जीजा गाने पर JDU विधायक का डांस वायरल:गोपाल मंडल ने बार-बालाओं के साथ लगाए ठुमके, कहा-CM ने पूछा नाचते क्यों हो, मैं बोला- कलाकार हूं इसलिए

JDU विधायक गोपाल मंडल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक बार फिर उनका डांस करने का अंदाज दिख रहा है। इस बार वह बार-बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं।

भोजपुरी गाना बुलेट पर जीजा गाने पर विधायक गोपाल मंडल जम कर स्टेज शो कर रहे हैं। वहीं, आसपास के लोग जमकर उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। इधर, लोगों का उत्साह देख उन्होंने मनोरंजन का एक भी मौका नहीं छोड़ा।

सबौर के फतेहपुर गांव में एक शादी के रिसेप्शन में गए थे गोपाल मंडल

वायरल वीडियो एक रिसेप्शन का बताया जा रहा है। दरअसल, पिछले दिनों सबौर के फतेहपुर गांव में विधायक एक रिसेप्शन में पहुंचे थे। फिर क्या था, स्टेज सजा था, गाना भी बज रहा था, तो ठुमका लगाने में जदयू विधायक ने जरा भी देरी नहीं की।

वो फौरन स्टेज पर पहुंचे और बार-बालाओं का हाथ पकड़कर, उन्हें फ्लाइंग किस देकर डांस करने लगे। अपने अतरंगी अंदाज में दिख रहे गोपाल मंडल ने माइक पकड़कर कुछ किस्से भी बताए।

कहा- संगीत बजता है तो मैं बेकाबू हो जाता हूं और थिरकने लगता हूं
विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि जब संगीत बजता है तो मैं बेकाबू हो जाता हूं। और थिरकने लगता हूं। पिछले दिनों हमको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कॉल किया था। वो पूछे आप नाचते क्यूं हैं?

तो मैंने कहा- कलाकार को नाचने से कोई नहीं रोक पाता और फिर लगातार एक के बाद एक हिंदी हो या भोजपुरी गाना सभी पर विधायक ने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने उनके इस अंदाज को अपने कैमरे में कैद भी किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.