बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में एक अनूठी प्रेम कहानी सामने आई है। प्रेमी जब प्रेमिका के साथ शादी करने के सवाल पर टाल-मटोल करने लगा तो युवती ने ऐसा कदम उठाया, जिससे हर कोई हैरत में पड़ गया। प्रेम कहानी का मामला जब पंचायत तक पहुंचा तो प्रेमिका ने स्पष्ट लहजे में ऐलान कर दिया।

युवती ने भरी पंचायत में कहा कि चाहे जान ही क्यों न चली जाए, वह शादी करेंगी तो इसी लड़के से करेंगी। साथ ही युवती ने अपने प्रेमी के परिजनों को भी साफ-साफ लहजे में कह दिया कि वह यहां उनके परिवार की बहू बनने आई हैं। आखिरकार पंचायत को युवती के इरादे के सामने झुकना पड़ा और दोनों की शदी करानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, यह अनोखी प्रेमी कहानी दानापुर के नौबतपुर की है। प्रेमिका ने पंचायत के सामने यह कह दिया कि उनकी शादी उनके प्रेमी से करवाई जाए, नहीं तो वह जान दे देंगी। इसके बाद ग्रामीणों को प्रेमी जोड़े की शादी करानी पड़ी। दरअसल, पटना के नौबतपुर में सोमवार की देर रात एक प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। प्रेमिका के जिद के आगे पंचायत को झुकना पड़ा। आधी रात को ग्रामीणों ने मंदिर खुलवा कर युगल प्रेमी की शादी करवा दी। मामला नौबतपुर के गोनवां गांव की है।

बताया जा रहा है कि निर्मल कुमार को भाई की साली बबीता से 1 वर्ष पहले प्यार हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच कई बार बंद कमरे में रिश्ते भी बने। जब बबीता ने निर्मल से शादी की बात करनी चाहिए तो वह हर बार बात को टाल देता था. इस बीच बबीता सोमवार को प्रेमी निर्मल के घर आ धमकी। इसके बाद सोमवार की रात में ही गांव में पंचायत बुलाई गई. भरी पंचायत में बबीता ने कहा- चाहे जान क्यों न चली जाए, शादी तो अब इसी से ही करूंगी। इसके बाद गांव में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

निर्मल कुमार के पिता ने बबीता से पूछा कि कौन हो तुम? इस पर बबीता ने बेबाक शब्दों में कहा, ‘आपका बेटा हमसे प्यार करता है और हम आपके घर की बहू बनने आए हैं.’ साथ ही युवती ने कहा कि बिना शादी के वापस नहीं जाएंगी। बाद में गांव के लोगों ने गोनवां शिव मंदिर में निर्मल कुमार को बुलाकर बबीता को उसकी शादी करा दी।
