पत्नी को मायके से बुलाने के लिए युवक ने पूरे श’रीर में उ’स्तरे से लगाए क’ट, खुद को ग’र्म चा’कुओं से भी दा’गा

राजस्थान के अलवर में एक पति ने पत्नी को पीहर से बुलाने के लिए अपने पूरे शरीर में उस्तरा और ब्लेड से कट लगा दिए। इतना ही नहीं, उसने खुद को गर्म चाकूओं से भी दागा। इसके बाद बेहोश हो गया।

राजस्थान के अलवर में एक पति ने पत्नी को पीहर से बुलाने के लिए अपने पूरे शरीर में उस्तरा और ब्लेड से कट लगा दिए। इतना ही नहीं, उसने खुद को गर्म चाकूओं से भी दागा। इसके बाद बेहोश हो गया।

डीएसपी प्रेम बहादुर ने बताया कि जिले के टपूकड़ा थाना के छापर गांव निवासी मोहम्मद कैफ (22) ने दो दिन बाद होश में आने पर सारी कहानी बताई। उसने बताया कि यह सब कुछ करने से पहले नशे की गोलियां भी खाई थीं।

इससे पहले यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि युवक पर किसी ने हमला कर दिया। बताया गया है कि मोहम्मद कैफ की शादी तीन साल पहले सरजीना (20) से हुई थी। उसका पीहर तीन किलोमीटर दूर नाहरपुर में है।

इसलिए हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले पति-पत्नी के बीच कमाई और खर्चे को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सरजीना पीहर चली गई। इस बीच वह बार-बार पत्नी को मनाने लगा और दोबारा लौट आने की भी बात कही। लेकिन, पत्नी नहीं मानी। सरजीना के घरवालों ने भी जब उसे नहीं भेजा तो 14 मई की रात मोहम्मत कैफ ने एक साथ नशे की 7 गोलियां खा ली। इसके बाद एक के बाद एक खुद के शरीर पर कट लगा दिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.