पटना। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम पूरे होने के बाद हिन्दू पक्ष द्वारा वजूखाने में शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है। हिन्दू पक्ष ने यह दावा किया है कि वजूखाना का पानी हटाने पर शिवलिंग मिला है। हालांकि मुस्लिम पक्ष ने इस दावे को नकार दिया है। ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे के बीच बिहार में भी सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि हमारी आस्था से जुड़ी चीजों को लौटा दिया जाए, वरना मंदिर हटाकर जो 30 हजार धर्मस्थल बनाए गए हैं उनपर हमारा दावा रहेगा। बचौल के इस बयान के मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा(हम) और राष्ट्रीय जनता दल ने आ’ पत्ति जाहिर की है।
बचौल ने कहा हमारे देवी देवताओं को अतीत में अ’ पमानित करने की सा’जिश रची गई है। बचौल ने कहा कि हमारे जो पौराणिक स्थान हैं वो हमें दे दें। बचौल ने दावा किया कि 30 हजार मंदिरों की जगह जो धर्मस्थल बनाए गए हैं, उन पर हमारा दावा रहेगा। हरि भूषण ठाकुर ने कहा कि इतिहास गवाह है कि मंदिर को तो’ ड़ कर मस्जिद बनाया गया है। अभी अयोध्या और काशी हुआ है अभी पूरा देश बाकी है।
बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के बयान पर मांझी की पार्टी ने आ’ पत्ति जताई है और सीएम से बचौल पर एक्शन लेने की मांग की है। हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा (हम) के प्रधान महासचिव दानिश रिजवान ने कहा है कि देश की एकता की लिए ऐसे बयान ख’ तरनाक है।
इस तरह के बयान देकर सुर्खियों में बना रहने चाहते हैं बीजेपी विधायक दानिश रिजवान ने कहा कि केन्द्र और राज्य में दोनों जगह उनकी सरकार है तो बयानबाजी से क्या फायदा। उन्होंने कहा कि ऐसे विधायक की जगह पा’गलखाने में है। मांझी के पार्टी के नेता ने सीएम नीतीश से मांग की है कि बीजेपी विधायक पर का’र्रवाई होनी चाहिए। दानिश ने कहा कि ऐसे बयानों के जरिए सामाजिक सौ’हार्द को बि’गाड़ने की कोशिश की जा रही है।
