एक अस्पताल में अनुपस्थित कर्मी को उपस्थित बताकर करा दिया भुगतान

मुजफ्फरपुर : सिविल सर्जन डा.उमेशचंद्र शर्मा ने पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एईएस वार्ड में भर्ती दो मरीजों से स्वजन से जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में एक स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रजिस्टर पर लगातार पांच दिनों तक अनुपस्थिति रहने के बाद उसे काटकर उपस्थिति दिखा वेतन भुगतान कर दिया गया।

इस पर सीएस ने पीएचसी प्रभारी डा.राजेश कुमार को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि तुमको ड्यूटी से कोई मतलब है नहीं, जेल जाने को तैयार रहो। बिना देखे अनुपस्थित को उपस्थित दिखाकर वेतन भुगतान किस परिस्थिति में कर दिया।

सीएस ने बताया कि औचक निरीक्षण में उपस्थिति रजिस्टर पर एक स्वास्थ्य कर्मी विवेकानंद की पांच दिनों तक अनुपस्थिति रेड पेन से बनी थी। इसे काटकर फिर उपस्थित दिखाकर गलत तरीके से वेतन भुगतान किया गया है। यह गंभीर मामला है।

पीएचसी प्रभारी से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। वहीं एईएस वार्ड में कार्य कर रहे आयुष चिकित्सक को वहां कार्य करने से रोकने का निर्देश दिया। मौके पर एएनएम ज्योति कुमारी सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.