भीषण गर्मी में ‘कोका-कोला’ के बाद खेसारी लेकर आए ‘बरफ’:भोजपुरी सुपरस्टार का नया गाना हुआ रिलीज, कोमल सिंह के साथ कर रहे रोमांस

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भीषण गर्मी के बीच ‘बरफ’ लेकर आए हैं। उनका नया गाना बुधवार की सुबह रिलीज हो गया है। खेसारी इन दिनों भोजपुरी जगत और सोशल मीडिया पर खूब चर्चे में हैं।

Khesari lal ने गर्मी में कराया सर्दी का एहसास, आ गया Bhojpuri Song 'बरफ',  एक्ट्रेस कोमल सिंह ने बरपाया कहर! - khesari lal yadav romantic bhojpuri song  baraf video increasing temperature high

वह आए दिन अपने दर्शकों के लिए अलग-अलग गाने लेकर आते रहते हैं। दर्शक भी उनके गानों को ढेर सारा प्यार देते हैं। यही वजह है कि खेसारी भीषण गर्मी में दर्शकों के बीच ठंडक फैलाने के लिए अपना नया गाना ‘बरफ’ लेकर आए हैं।

गाने में खेसारी लाल यादव के साथ बेहद ही खूबसूरत अदाकारा कोमल सिंह भी दिखाई दे रही हैं। गाने में दोनों के बीच खूब सारा प्यार दिख रहा है। दोनों एकदूसरे के साथ खूब रोमांस करते दिख रहे हैं। इस गाने को बालाजी रिकॉर्ड के यू-ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

इस गाने में खेसारी लाल यादव ने खुद अपनी आवाज दी है। साथ ही भोजपुरी की मशहूर गायिका नेहा राज ने जुगलबंदी की है। दोनों के आवाज ने गाने में चार चांद लगा दिया है।

गाने को 3 घंटे में करीब 2 लाख व्यूज मिले हैं। साथ ही 66 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। गाने में म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया हैं तो लिरिक्स पवन पांडेय का है। इस गाने को यू-ट्यूब के साथ-साथ स्पॉटीफाई, एमजॉन म्यूजिक, yt म्यूजिक, गाना जैसे ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading