मुजफ्फरपुर : झपहां में सिगरेट फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी का सर्वे

मुजफ्फरपुर : झपहां में एक सिगरेट फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों की टीम ने सर्वे किया। इस दौरान फैक्ट्री के मालिक व मैनेजर आदि निकल गए।

केवल गार्ड मौजूद था जिससे जीएसटी के अधिकारियों ने पूछताछ की। टीम कुछ पैकेट सिगरेट जब्त कर अपने साथ ले गई। अहियापुर थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि सेंट्रल जीएसटी की टीम ने सर्वे के लिए पुलिस बल की मांग की थी।

उन्हें थाने से पुलिस बल मुहैया कराया गया। हालांकि, टीम की ओर से अबतक कोई लिखित प्रतिवेदन थाने में नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.