हाजीपुर : शॉ’ट स’र्किट से दो घर ज’ले

चपैठ गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगी से दो झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि उसमें तीन लाख रुपए नकदी, बैंक पासबुक, मैट्रिक के प्रमाण पत्र जमीन के कागजात सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं।

अग्निपीड़ित गृहस्वामी प्रेमचंद राम और अखिलेश राम ने संयुक्त रूप से कटहरा ओपी पुलिस से शिकायत कर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सरकारी सहायता राशि दिलाने की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों के अनुसार उक्त गांव के प्रेमचन्द्र राम के घर से अचानक आग की लपटें उठी। देखते ही ग्रामीण शोर मचाते हुए आग बुझाने का हरसंभव प्रयास किए, लेकिन जब आग पर काबू पाते तब तक दोनों घर जल गए।

घटना की सूचना पर कटहरा ओपी की पुलिस, दमकल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। मामले में सीओ निशिकांत ने आपदा प्रबंधन के तहत अग्निपीड़ितों को सहायता पहुंचवाई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.