बिहार के मधेपुरा जिले रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। गम्हरिया थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में बाबा ने मासूम पोती के साथ दुराचार किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में गत बुधवार की रात तीन वर्षीय पोती बाबा के साथ सोयी थी। बुधवार की रात ही बाबा ने पोती के साथ दुराचार किया।

सुबह बच्ची के नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच गांव के लोगों ने बांसबाड़ी में छोटी बच्ची को बेहोशी की हालत में देखा। शोर मचाने पर पहुंचे परिजन बच्ची को इलाज कराने के लिए गम्हरिया पीएचसी ले गए। लेकिन पीएचसी में डॉक्टर ने पुलिस केस का मामला बताते हुए इलाज करने से इंकार कर दिया।

उसके बाद परिजन बच्ची का इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल पहुंचे। वहां भी पुलिस का मामला बताते हुए बच्ची का इलाज करने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद परिजन सदर थाना पहुंचे। पूरे मामले से एसपी राजेश कुमार को अवगत कराया गया। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

इस बीच बच्ची का सदर अस्पताल में इलाज किया गया। एसडीपीओ अजय नाराण यादव ने गांव जाकर पूरे मामले की जांच की। बच्ची से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि बच्ची के बयान पर उसके दादा छोटेलाल ऋषिदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची स्वस्थ है।
