MUZAFFARPUR : दो बाइक की टक्कर में 1 की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

MUZAFFARPUR : जिले के सदर थाना के दिघरा के पास मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और मृतक के बॉडी को NH-28 पर रखकर पूरी तरह से सड़क जाम कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सत्य नारायण पांडेय बाइक से सवार होकर अपने घर जा रहे थे. तभी दिघरा के पास उनकी बाइक में सामने से आ रही बुलेट ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें सत्य नारायण पांडेय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं बुलेट सवार शख्स भी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान मनियारी के मुन्ना के रूप में किया गया है। जबकि मृतक की पहचान दिघड़ा के स्थानीय सत्यनारायण पांडेय के रूप में किया गया है जो बिहार मोटर फेडरेशन के मैनेजर बताया जा रहा है।

वहीं सत्य नारायण पांडेय की मौत के बाद स्थानीय लोग और परिजन उग्र हो गए और शव को रख NH-28 को पूरी तरह से जाम कर दिया. जिसके कारण मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को काफी समझाया-बुझाया पर परिजन नहीं माने. उसके बाद मौके पर पहुँच सीओ ने परिजनों को चार लाख रूपये मुआवजे का चेक दिया तब जाकर परिजनों ने सड़क जाम समाप्त किया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.