PATNA : पश्चिमी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक नीचे रहा, राजधानी में कोहरा घना हो रहा

पटना. राजधानी में कोहरा घना हो रहा है। बुधवार की सुबह विजिबिलिटी 500 मीटर पर पहुंच गई। बिहार के पश्चिमी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक नीचे रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर होने के कारण घना कोहरा छा रहा है। प्रदेश के बाकी शहरों में भी सुबह के वक्त कोहरा घना हो रहा है। दिन मे धूप खिलने के बाद शाम में तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी कारण रात में कनकनी लगातार बढ़ी हुई है।

पिछले 24 घंटे में राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान एक डिग्री ऊपर चढ़ा है। अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर होने के कारण दिन में कनकनी से राहत मिली है। रात में तापमान अब भी सामान्य से नीचे होने के कारण ठंड अधिक महसूस हो रही है। लगातार पांच दिनों तक शीतलहर के बाद गया और भागलपुर भी इसकी चपेट से बाहर आए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का असर अगले 48 घंटे में बिहार में दिखेगा। फिर से तापमान नीचे गिरेगा। ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ गया सबसे ठंडा शहर बना हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.