रात में किसी का कॉल आने पर निकला था घर से, मिला श’व

छपरा। सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका श’व बरामद किया गया। मृ’तक इसी थाना क्षेत्र के पिलुई गांव निवासी मुकेश सिंह का 21 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार उर्फ पुट्टू था श’व मिलने के बाद स’नसनी फैल गई। घ’टनास्थल पर पहुंची पुलिस ने श’व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की त’फ्तीश की जा रही है।

मृ’तक की मां मीरा देवी बताया कि रात में नितेश खाना खाकर घर के बाहर बिस्तर पर सो रहा था। इसी बीच उनके घर के मोबाइल पर रात 12 बजकर 7 मिनट पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने पूछा नितेश कहां है। उन्होंने बताया कि वह बाहर सो रहा है। लेकिन जब वह बाहर देखने गई तो वह बिस्तर पर नहीं था।

इसके बाद उन्होंने कई नितेश के मोबाइल पर कॉल किया। रिंग होता रहा लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। परिवार के लोग प’रेशान हो गए। उसकी खोजबीन करने लगे। इसी बीच गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे लोग पोखरा पर टहलने पहुंचे तो देखा कि नितेश कुमार का श’व ल’हूलुहान होकर पड़ा हुआ था। उसके बाद यह बात पूरे गांव में फै’ल गई।

घ’टना की सूचना मिलते हीं दाउदपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र राम दलबल पुलिस के साथ घ’टनास्थल पर पहुंच गई और लोगों से पूछताछ कर श’व को अपने कब्जे में लेकर थाने लायी। उसके बाद पुलिस ने श’व को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।

नितेश कुमार की ह’त्या के बाद परिवार में हा’हाकार मच गया है। मृ’तक की मां समेत स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नितेश दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह बीए का छात्र था। वहीं छोटा भाई 13 वर्षीय मनीष कुमार दसवीं में है। पिता मुकेश सिंह गुजरात के सूरत में एक धागा मिल में काम करते हैं। वह कुछ दिन पहले ही गांव से गए थे। नितेश भी उनके साथ गया था। मगर एक सप्ताह बाद ही वह भाग कर गांव चला आया। मां मीरा देवी बिलखते हुए कह रही थी कि अगर वह पिता के पास होता तो उसकी ह’त्या नहीं होती।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.